बिना मास्क लगाए शख्स ने कार्रवाई से बचने बांध लिया पत्नी का पेटीकोट, हंसने लगे पुलिसकर्मी

बिना मास्क लगाए शख्स ने कार्रवाई से बचने बांध लिया पत्नी का पेटीकोट, हंसने लगे पुलिसकर्मी

दमोह|गणेश अग्रवाल| देश भर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है| इससे निपटने की हर कोशिश जारी है| संक्रमण से बचाव के लिए सरकार मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने की लगातार हिदायत दे रही है| वहीं गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर पुलिस कार्रवाई कर रही ही| इसके बावजूद लोग मास्क लगाने से बच रहे हैं| इस बीच मास्क को लेकर एक दिलचस्प खबर मध्य प्रदेश के दमोह जिले से सामने आई है|

सार्वजानिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए निकलने पर कार्रवाई की जा रही है| सड़कों पर तैनात पुलिस ऐसे लोगों को रोककर कार्रवाई कर रही है और समझाइश दे रही है| दमोह के बांदकपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ जब एक शख्स बिना मास्क लगाए निकला और पुलिस चेकिंग देखी तो कार्रवाई से बचने के लिए वह शख्स ऐसा तरीका अपनाता है, जिसे देख पुलिसकर्मी ठहाके लगाने लगते हैं| मास्क नहीं पहने इस व्यक्ति ने पुलिस को सामने देख कर पत्नी का पेटीकोट मुंह पर बांध लिया। पुलिस कर्मी ने इसका वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews