
Damoh Crime News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में शिवलिंग को खंडित करने का मामला सामने आया है यहां एक युवक ने शिवलिंग तोड़े जाने के बाद तनाव बना हुआ है हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलने पर मौके पर आला अधिकारियों और पुलिस की पूरी टीम पहुंच गई। और समय रहते तनाव बढ़ने से पहले ही काबू पा लिया।
यह है पूरी घटना
बात दें कि शहर के बिलवारी मुहल्ला स्थित प्राचीन शिव हनुमान मन्दिर में एक मुस्लिम युवक ने रविवार की रात इस वारदात को अंजाम दिया जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले के मुताबिक शमशेर उर्फ मोनू खान नाम का युवक मंदिर के बाहर घूम रहा था और हाँथ में बड़ा पत्थर लिए था और उसने शिवलिंग पर पत्थर फेंका जिससे मूर्ती खंडित हो गई। इस वारदात को जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर से लौट रहे कुछ हिन्दू संगठनो के लोगो ने देख लिया और शमशेर को पकड़ भी लिया लेकिन वो उनकी गिरफ्त से भाग खड़ा हुआ। देखते ही देखते बिलवारी मुहल्ले में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग जमा हों गए और इलाके में तनाव फैल गया। तनाव को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया तो पुलिस ने घेराबंदी की और देर रात आरोपी शमशेर खान को गिरफ्तार कर लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”782523231″]
[dgv_vimeo_video id=”782518929″]
[dgv_vimeo_video id=”782519204″]
एडिशनल एस पी शिवकुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपी शमशेर खान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है उसके खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामले में जांच की जा रही है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”782518676″]
