डकैती की योजना बनाते 6 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल, अधिया, कट्टा और दो बाइक बरामद

डकैती की योजना बनाते 6 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल, अधिया, कट्टा और दो बाइक बरामद

दतिया। सत्येन्द्र सिंह रावत| दतिया (Datia) में लूट की योजना बना रहे 6 हथियारबंद बदमाशो को सिविल लाइन पुलिस एवं कोतवाली पुलिस (POlice) ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए बदमाश दतिया के ओवरसीज बैंक एवं एटीएम मैं डकैती (Robbery) की योजना बना रहे थे। उससे पूर्व कोतवाली एवं सिविल लाइन की गठित टीम ने कार्रवाई कर सभी बदमाशों को धर दबोचा।

लूट की वारदात को अंजाम देने से पूर्व गिरफ्तार हुए बदमाशों का खुलासा जिला पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर किया है। जानकारी के अनुसार मुखबीर जरिए सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ बदमाश कुछ बदमाश सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महोना हनुमान जी मन्दिर नहर के पास इंडियन ओवरसीज बैंक एवं एटीएम मैं लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइन थाना प्रभारी शशांक शुक्ला एवं कोतवाली टीआई योगेंद्र सिंह दांगी के रूप में दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम द्वारा बताए स्थान की घेराबंदी कर बदमाश आकाश चौहान अच्छी 25 वर्ष ग्वालियर, ऋषिकेश 28 वर्ष मुरार ग्वालियर, देवेंद्र सिंह जाटव हस्तिनापुर ग्वालियर, राजेश पाराशर थाटीपुर मुरार ग्वालियर, प्रीतम जाटव महेश पुरा ग्वालियर, नीरज सिंह जाटव महेश पुरा ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल एवं 7.65 mm की पिस्टल, एक 12 बोर की अधिया, 315 बोर का कट्टा एव तीन लोहे छड़ वरामद की है। कार्यवाही के दौरान एस आई शशांक शुक्ला, एस आई ज्योति राजपूत, एएसआई विपिन पाठक, आ. हेमन्त प्रजापति, राजकुमार, बलबीर सिंह, मुन्नालाल, देवीसिंह, राघवेंद्र सिंह चौहान की कार्यवाही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews