
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Datia News : शहर कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा एक्शन मूड में है, लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक आरोपी के पास से एक पिस्टल, 4 देशी कट्टे और जिंदा कारतूस जब्त किया हैं।
क्या है पूरा मामला
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो मटमैले काले रंग की शर्ट पहने है। निचरौली रोङ पर एक थैले में अवैध हथियार बेचने के लिये खड़ा है। पुलिस ने टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर दविश दी तो एक व्यक्ति उस हुलिया का संदिग्ध हालात में खडा मिला जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे टीम की मदद से घेरकर पकडा गया। जिसकी तलाशी ली गयी तो आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से चार 315 बोर के देशी कट्टे व एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड बरामद किया गया।
व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अनुराग दुवे पुत्र स्व० हरीराम दुवे उम्र निवासी माली वाली गली मुडियन का कुआं दतिया का होना बताया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि हथियारों को बदमाशों को बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट
