पंचायत चुनाव से पहले MP में बड़े स्तर पर तबादले, 49 को मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें लिस्ट

पंचायत चुनाव से पहले MP में बड़े स्तर पर तबादले, 49 को मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें लिस्ट

दतिया, सत्येंद्र रावत। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव (MP Panchayat Electricity) को लेकर अब तो कई तरह के दिशानिर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसी बीच MP राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 26 नवंबर को ग्राम पंचायत के सचिवों (Secretaries of Gram Panchayat) के तबादले (Transfer) पर निर्देश जारी किए गए थे। जिसके मुताबिक 4 वर्षों के दौरान एक ही ग्राम पंचायत में 3 वर्षों से अधिक समय से पदस्थ ग्राम पंचायत सचिवों के ट्रांसफर के निर्देश दिए गए थे।

जिसके बाद निर्देशों के मुताबिक अब तक कई ग्राम पंचायत सचिवों को इधर से उधर किया जा चुका है। बड़ी सर्जरी दतिया जिले में हुई है। जहां मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भांडेर से प्राप्त स्थानांतरण प्रस्ताव पर दतिया जिले के 49 पंचायत सचिवों को इधर से उधर किया गया है।

Read More : Bhopal : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रूपए लेते रंगेहाथों धराए पटवारी, गिरफ्तार

यह सभी 49 पंचायत सचिव विगत 4 वर्षों में 3 वर्षों से अधिक समय से एक ही जगह पर पदस्थ है जिसके बाद अब इन पर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए एंड पंचायत सचिवों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। यहां देखे लिस्ट:-

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews