
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय पर मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल में उस समय हड़कंप के हालात निर्मित हो गए जब मिशनरी के इस अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में लगे एसी में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका के दौरान परिसर में करीब आधा दर्जन मरीज इलाज करा रहे थे। मरीजों को आनन-फानन में सुरक्षित किया गया, और आग बुझाने के प्रयास से शुरू किया गए।
आग पर पाया काबू
बता दें कि आग बुझाने के लिए स्थानीय फायर सिस्टम का प्रयोग न करके केवल गैस वाले फायर सिस्टम का प्रयोग करके आग पर काबू पाया गया। तो वहीं प्रशासन को मामले की सूचना दिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम और दमोह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर आग पर काबू पाया गया। साथ ही पहले तो प्रबंधन इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते नजर आया।
[dgv_vimeo_video id=”828973338″]
[dgv_vimeo_video id=”828973244″]
[dgv_vimeo_video id=”828973035″]
[dgv_vimeo_video id=”828972840″]
नहीं हुई कोई जनहानि
लेकिन बाद में प्रबंधन का कहना था कि एसी में हुए ब्लास्ट के दौरान वहां पर कोई भी मरीज मौजूद नहीं था। वही आग पर काबू पा लिया गया है। किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”828972698″]
