दतिया : टीआई पर पॉक्सो एक्ट में लापरवाही बरतने का आरोप, लगा अर्थदण्ड

mp Police Transfer

दतिया, सत्येंद्र रावत। जिले के कोतवाली टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया पर पॉक्सो एक्ट में लापरवाही बरतने पर दस हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया है। यह अर्थदण्ड दतिया एसपी अमन सिंह राठौड़ (Datia SP Aman Singh Rathore) के प्रतिवेदन पर चंबल रेंज आईजी मनोज शर्मा (Chambal Range IG Manoj Sharma) ने लगाया है।

यह भी पढ़ें:-विश्वास सारंग ने कमलनाथ को बताया चीन का एजेंट, कहा – देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं

दतिया एसपी अमन सिंह राठौड़ द्वारा कोतवाली टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में लापरवाही बरतने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिस पर जांच में पाया गया कि बार-बार निर्देशित करने के बावजूद टीआई द्वारा पॉक्सो एक्ट मामले की जांच के लिए कोई कार्रवाई नहीं कि गई। इस लापरवाही को देखते हुए एसपी ने टीआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं कई बार मामले की जांच के लिए अवसर देने के बाद भी कोतवाली टीआई ने इसे गम्भीरता से नहीं लिया। टीआई की इसी लापरवाही को देखते हुए चंबल रेंज आईजी ने 10 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews