Datia News: असामाजिक तत्वों की असामाजिक करतूत, मंदिर में स्थापित मूर्ति की खंडित

datia

दतिया, सत्येन्द्र रावत। दतिया (datia) में सोमवार (monday) सुबह आज कोतवाली थाना क्षेत्र में तरन तारन मार्ग के हनुमान मंदिर में लगी प्रतिमा (idol) को असामाजिक तत्वों (antisocial elements) ने खंडित (vandalised) कर दिया। सुबह होने पर मंदिर के पुजारी देवेंद्र कुमार पांडेय पूजा करने पहुंचे तो देखा की मूर्तियां खंडित हैं। प्रतिमाओं को खंडित देखा तो उनमें रोष फैल गया। वहीं विद्यार्थी परिषद (student council) के छात्रों ने मंदिर परिसर में नारेबाजी की। मूर्तियों को दुबारा स्थापित करने की मांग की और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए भी आवाज उठाई।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसडीएम अशोक चौहान, एसडीओपी सुमित अग्रवाल, टीआई धनेन्द्र सिंह भदौरिया, तहसीलदार नितेश भार्गव मौके पर पहुंचे। विद्यार्थी परिषद छात्र अनुज शर्मा ने पुलिस और प्रशासन से जल्द से जल्द शरारती तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग पुलिस से की। वहीं एसडीएम अशोक चौहान ने मीडिया को बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा मूर्तियां तोड़ी गई हैं। उनके खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है।मूर्तियों को फिर से स्थापित कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें… Gwalior News: जनता भीड़ करे तो जुर्माना, नेताजी को फूलमाला, प्रशासन का दोहरा मापदंड चर्चा में

वहीं कोतवाली टीआई धनेन्द्र सिंह भदोरिया ने कहा कि  मंदिर परिसर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में कोतवाली पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews