Datia News : फर्जी जाति प्रमाण पत्र की दम पर पुलिस की नौकरी करने वाले पांच आरक्षकों पर हुई एफआईआर दर्ज

indore

दतिया, सतेंद्र रावत। मध्यप्रदेश के दतिया (datia) में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दतिया में 5 पुलिसकर्मी फर्जी जाति प्रमाण के जरिए शासकीय सेवा में थे। जानकारी मिलने पर सिटी कोतवाली थाने में आपराधिक मामला दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़े…Hyundai, Tata, Maruti की बढ़ी मुश्किलें, निसान मोटर कर रही बड़ी प्लानिंग

आपको बता दें कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र की दम पर पुलिस की नौकरी करने वाले पांच आरक्षकों पर सिटी कोतवाली थाने में आपराधिक मामला दर्ज हुआ है सभी पुलिस आरक्षक दतिया के विभिन्न थानों में पदस्थ थे। जिसमें एक महिला आरक्षक सहित 4 पुरुष आरक्षकों पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मामला दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़े…Arm Fat घटाने के लिए घर पर करे ये Exercise

गौरतलब है की सभी आरक्षक पिछले 10 वर्षों से फर्जी जाति प्रमाण पत्र की के आधार पर पुलिस की नौकरी कर रहे थे जिन पुलिस आरक्षक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है इन आरक्षक आरोपियों के नाम (लायकराम मांझी, कंचन सिंह मांझी, गजराज सिंह मांझी, खुमान सिंह मांझी व नीतू मांझी) है, सभी पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”715214615″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews