
दतिया,सत्येन्द्र रावत। दतिया (Datia) के किला चौक मैदान पर आज सफाई युक्त रखने के लिए सुपर संडे मनाया गया इस पूरे कार्यक्रम में अधिकारी और आमजन सफाई करते देखे गए सुपर संडे का मुख्य आयोजन दतिया (Datia) के किला चौक मैदान पर हुआ आयोजन में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया तथा कलेक्टर संजय कुमार व पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर उपस्थित रहे। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए हूटर बजाकर सुपर संडे क्लीन सन्डे अभियान का शुभारंभ किया।
[dgv_vimeo_video id=”676769272″]
यह भी पढ़े…पति राजकुंद्रा के साये से जैसे-तैसे बची Shilpa Shetty फिर बुरी फंसी हैं, बहन समेत मां पर भी समन जारी
बतौर मुख्यातिथि गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने आयोजन में उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता के मामले में दतिया (Datia) को नंबर वन बनाना है इसके लिए वह घर-घर और द्वार-द्वार जा रहे हैं। गृहमंत्री ने लोगों से कचरा डस्टबिन में डालने की अपील कर रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”676769614″]
यह भी पढ़े…बिग बॉस के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
इस अभियान को जन अभियान बनाने में आमजन की सहभागिता जरूरी है। आज दतिया नगर में हूटर बजते ही नगर के 105 स्थानों पर स्वच्छता दलों ने एक साथ सफाई का कार्य शुरू किया। एक दल में 20 सदस्य इस प्रकार नगर में 2,000 से अधिक समाज के सभी वर्गों के लोगों ने दतिया क्लीनसंडे अभियान में भागीदारी की।
[dgv_vimeo_video id=”676769682″]
