दतिया पुलिस को मिली सफलता, अवैध हथियारों के साथ 1 शातिर बदमाश गिरफ्तार

दतिया पुलिस को मिली सफलता, अवैध हथियारों के साथ 1 शातिर बदमाश गिरफ्तार

दतिया/सत्येन्द्र सिंह रावत।
बड़ौनी थाना प्रभारी ने बताया की  पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया अमन सिंह राठौर द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अति पुलिस अधीक्षक महोदय आर डी प्रजापति एवं एसडीओपी महोदय बड़ौनी  धर्मेंद्र सिंह तोमर के निर्देशन में थाना बड़ौनी पुलिस द्वारा ग्राम घुघसी के हार से बद्री साहू की कोठी से आरोपी विनोद पुत्र देवीराम जोगी उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 न्यू कॉलोनी करेरा जिला शिवपुरी को एक 315 बोर सिंगल बैरल बंदूक तथा एक 315 बोर देशी कट्टा तीन जिंदा कारतूस दो खाली राउंड सहित मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया आरोपी अपराध करने की नीयत से घूघसी के जंगल में हथियारों के सहित घूम रहा था दिनांक 18.0620 को खादिल खान पुत्र अलाउद्दीन खान उम्र 35 साल निवासी करैरा तथा शकील की हत्या बंटी शर्मा तथा धर्मेंद्र शर्मा द्वारा की गई थी जिनके साथ उक्त हत्याकांड में विनोद जोगी भी सम्मिलित था आरोपी आदतन अपराधी होकर आरोपी के विरुद्ध थाना करैरा मैं अवैध हथियार रखने के प्रकरण भी दर्ज हैं

उक्त कार्रवाई मैं भूमिका प्रशिक्षु डी एस पी अंजली रघुवंशी थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा आर.82 दिलीप प्रधान आर.298 रविंद्र यादव आर.299 शिवराम आर.173 सोवरन सिंह की अहम भूमिका रही ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews