Datia : रिश्वत लेते पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल, ASI समेत 3 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई

bribe News

दतिया, डेस्क रिपोर्ट। दतिया (Datia) जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां एक ASI महावीर शर्मा तीन पुलिसकर्मी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। दरअसल मध्य प्रदेश में लगातार भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने दिए। जिसके बाद जिले के इंदरगढ़ थाने में पदस्थ ASI महावीर शर्मा रिश्वत (Bribe) लेते वीडियो वायरल (Video viral) हुआ है। वही वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक इंदरगढ़ थाने में पदस्थ ASI महावीर शर्मा तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिए गए हैं। वायरल वीडियो में एएसआई शर्मा किसी वकील से रिश्वत की रकम लेते दिखाई दे रहे हैं। दतिया पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी किया गया। जिसके मुताबिक 12 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है।

Read More : MP कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, समय पर पूरा नहीं किया यह काम तो कटेगा वेतन, आदेश जारी

इंदरगढ़ थाने में पदस्थ एएसआई महावीर शर्मा और तीन पुलिस कर्मी द्वारा वकील शिव नारायण वर्मा के घर के बाहर ASI और तीनों पुलिसकर्मी रुपए लेते और जेब में रखते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद इस मामले में चार्जशीट में यह मामला सामने आया कि घरेलू हिंसा के केस में वकील द्वारा पुलिस को रिश्वत दिया जा रहा था वह वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर एसडीओपी को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews