दतिया का नशा मुक्ति अभियान हुआ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज

दतिया, वर्ल्ड रिकाॅर्ड

दतिया,सत्येन्द्र रावत। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय द्वारा चलाए गए ‘नशा मुक्त भारत नशा मुक्त दतिया’ अभियान (campaign) के प्रचार प्रसार (publicity) एवं एक साथ लगभग 6 लाख से अधिक लोगों द्वारा शपथ (oath) लेने के कार्य को वर्ल्ड रिकॉर्ड (world record) में शामिल किया हैं। जिला प्रशासन (district administration) दतिया के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट (certificate) दतिया कलेक्टर (collector) श्री संजय कुमार को प्राप्त हुआ ।

नशा मुक्त भारत नशा मुक्त दतिया अभियान दतिया कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अतेंद्र सिंह गुर्जर के निर्देशन में 15 अगस्त 2020 से 31 मार्च 2021 तक सफलता पूर्वक चलाया गया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सभी विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन के साथ-साथ सामाजिक न्याय विभाग एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

यह भी पढे़ं... किसानों के समर्थन में उतरे अरुण यादव, सरकार से की यह बड़ी माँग

नशा मुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक महिलाओं एवं युवाओं को जोड़ा गया। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, रैली, मीडिया कार्यशाला ,कला जत्था, प्रशिक्षण सह कार्यशाला, कार्यशाला विद्यालय महाविद्यालय के साथ युवाओं के साथ, दिव्यांग जनों तथा ग्रामीण एवं शहरी आमजन व्यक्तियों के साथ अभियान को जगह जगह  पहुंचाया गया। जिले में नशा मुक्ति का वातावरण निर्मित किया गया। अभियान में सभी वर्ग के साथ कार्य कर सहभागिता की गई।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews