फूल सिंह बरैया के समर्थन में पूर्व सीएम कमलनाथ ने की दतिया में विशाल सभा संबोधित

फूल सिंह बरैया के समर्थन में पूर्व सीएम कमलनाथ ने की दतिया में विशाल सभा संबोधित

दतिया,सत्येंद्र सिंह रावत। चुनावी सभा में शामिल होने के लिए कमलनाथ विशेष विमान से स्टेट हैंगर भोपाल से दतिया के भांडेर विधानसभा पहुंचे, जहां पूर्व सीएम कमलनाथ ने भांडेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में विशाल सभा को संबोधित किया। सभा में भारी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन की उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए हाईकोर्ट ने 100 लोगों की गाइडलाइन के अंतर्गत ही सभा करने की मंजूरी दी थी, लेकिन दतिया में हुई सभा में हाईकोर्ट के आदेश को लेकर कोई गंभीर नहीं दिखा, पूर्व सीएम के साथ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव भी मौजूद थे ।

बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने जा रहे हैं। मतदान की निर्धारित तिथि 3 नवंबर तय हुई है, वही 10 नवंबर को मतगणना होनी है इसको लेकर सभी नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। दतिया के भांडेर विधानसभा प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में पूर्व सीएम कमलनाथ ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के 26 लाख किसानों का कर्जा माफ किया जा चुका है और हमारी सरकार लगातार किसानों के कर्ज माफी को लेकर वचनबद्ध है और सांवरे सरकार आने के बाद जिन किसानों का 2 लाख रुपए का कर्ज बकाया है, उनका भी माफ किया जाएगा।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने सभा को संबोधित करते हुए वीडियो वायरल को लेकर शिवराज सिंह चौहान को घेरते हुए कहा है कि वायरल वीडियो फेक वीडियो है। भाजपा में दम हो तो सिद्ध करके दिखाएं शिवराज सिंह चौहान के फूल सिंह बरैया चैतुआ बयान पर कहा है कि फूल सिंह बरैया तो चैतुआ है इस पर फूल सिंह बरैया ने शिवराज सिंह को घेरते हुए कहा है कि शिवराज सिंह चौहान और भाजपा का चैन चान काटने आया है।

बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस को मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए उपचुनाव में 28 सीटों में आधे से ज्यादा सीट जीतना जरूरी है। वहीं बहुमत के आधार पर तय होगा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार रहेगी या फिर कांग्रेस फिर से वापसी करेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews