सीतापुर में पकड़ी 50 लाख से अधिक की अवैध देशी शराब, पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

सीतापुर में पकड़ी 50 लाख से अधिक की अवैध देशी शराब, पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

दतिया, सत्येंद्र रावत। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई के लिए निर्देशित करने के बाद दतिया में भी लगातार अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। इसी कड़ी में आज सीतापुर में 50 लाख से अधिक की अवैध देशी शराब पकड़ी गई।

दतिया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षको कमल मौर्य अनुविभागीय अधिकारी बडौनी उपेंद्र दीक्षित के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोराघाट दर्शन शुक्ला द्वारा सीतापुर कंजर डेरा पर अवैध शराब निर्माण की सूचना पर कार्रवाई की। यहां पर तीन भट्टी संचालित पाई है जिन्हें नष्ट किया गया। इस दौरान करीब 25000 लीटर लोहान को नष्ट किया गया। दो जेसीबी की सहायता से जमीन में गड़े हुए करीबन 150 प्लास्टिक के ड्रमों को खुदवाकर निकलवाया गया जिसमें भट्टी की कच्ची शराब पाई गई। करीबन 40 ड्रम भरे हुए जब्त किए गए जबकि 20 ड्रम जेसीबी से निकालते समय फूटने से शराब नष्ट हो गए। करीब 90 ड्रम खाली पाए गए। प्रत्येक ड्रम में 200 लीटर कच्ची शराब पाई गई। मौके पर आबकारी विभाग को तलब किया गया जिसके द्वारा भट्टी एवं उससे संबंधित सामग्री जिसकी कीमत करीब 20 लाख रूपये है, जब्त किये गए। संपूर्ण कार्रवाई में करीबन 30 लाख की शराब जब्त की गई एवं 20 लाख रूपए की शराब नष्ट की गई। साथ ही संपूर्ण कार्रवा में 70 से 75 लाख की शराब तथा सामान जब्त किया गया। शुक्रवार को सुबह से शाम तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के प्रत्यक्ष नियंत्रण में की गई संपूर्ण कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी गोराघाट दर्शन शुक्ला, भूपेंद्र जाट प्रधान, आरक्षक सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक अंबिका नन्दन शर्मा, आरक्षक रामेश्वर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक अंकित शर्मा, आरक्षक जितेंद्र साहू, आरक्षक इंदल सेंगर, महिला आरक्षक आरती तोमर, महिला आरक्षक प्रियंका भदोरिया, महिला आरक्षक सपना रावत, आरक्षक चालक जिनेंद्र तिवारी एवं शुभम यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews