दतिया में एसपी की बड़ी कार्रवाई, 7 आरक्षकों को किया बर्खास्त

Major-action-of-Datia-SP

दतिया।

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में सात आरक्षको को बर्खास्त कर दिया गया है ।एसपी डीके चक्रवर्ती ने जांच में दस्तावेज फर्जी पाने के बाद यह कार्रवाई की है। जांच में पाया गया है कि सभी पुलिसकर्मियों ने नकली जाति प्रणाम पत्र के आधार पर नौकरी हासिल की थी। वही सभी आरक्षकों के विरुद्ध कोतवाली थाने में धोखाथड़ी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।बता दे कि यह जिले में पहली और अबतक की बड़ी कार्रवाई है।

दरअसल, बुधवार को एसपी डी के चक्रवती ने सात आरक्ष��ों को बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि सभी पुलिसकर्मियों ने फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी हासिल की थी। इस बात का खुलासा जांच में हुआ है, सभी के जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।इस खुलासे के बाद एसपी डीके चक्रवर्ती ने सातों पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया है । इसके अलावा सभी 7 आरक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।कार्रवाई के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews