नरोत्तम मिश्रा की मतदाता से अपील, “आपके सपनों को साकार करने का मैंने संकल्प लिया है, ठगने और आपको गुलाम कहने वालों से सावधान रहें”

MP Election 2023 Datia News Dr. Narottam Mishra

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है,प्रचार अब अंतिम दौर की तरफ बढ़ रहा है , शोर थमने वाला है और इससे पहले ही नेता सोशल मीडिया पर एक्टिव होने लगे हैं, पार्टीके प्रचार प्रसार के अलावा अब प्रत्याशी अपनी विधानसभा के मतदाताओं के लिए वीडियो अपील जारी कर रहे हैं, इसी क्रम में दतिया सीट से भाजपा प्रत्याशी गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एक वीडियो अपील जारी की है।

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया क्या बदलाव हुआ 

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कभी दतिया के सड़कें गड्ढे वाली थी, चलना मुश्किल था बेहाल थी, लूट और हत्या से दतिया सहमा रहता था हम दवाई और पढ़ाई के लिए ग्वालियर और झांसी पर निर्भर थे लेकिन पिछले 15 सालों में जो बदलाव हुआ है उसके बाद जिस दतिया में हम पानी को तरसते थे उस दतिया के हर गाँव में आज आरओ जैसा पानी है ऐसी सडकें है जहाँ हवाई जहाज और हेलीकाप्टर उतरने जा रहे हैं।

दतिया शिक्षा का हब बनने जा रहा है : नरोत्तम 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया का चौतरफा विकास हुआ है, ये शिक्षा का हब बनने जा रहा है, आज दतिया में मेडिकल कॉलेज, वेटनरी कॉलेज, फिशरी कॉलेज, पीजी कॉलेज, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज और ऐसे कई कॉलेज हैं दतिया लघु उद्योगों की तरफ भी बढ़ रहा है जो एक बड़ा बदलाव है।

नरोत्तम बोले , मैं दतिया के नौजवानों के सपनों को साकार करने का संकल्प ले रहा हूँ

दतिया विधायक गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं दतिया के नौजवानों के सपनों को साकार करने का संकल्प ले रहा हूँ और इस संकल्प की सिद्धि तक मैं जाऊंगा और इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्राण प्राण से जुटूंगा, दतिया की खुशहाली और शांति मेरा सपना है, मेरा विश्वास है, लेकिन दतिया की शांति को छल, बल वाला छीन न ले, ठगने वाले ठग न ले इसका ध्यान  आपको रखना है।

“हमें राक्षस, रावण, गुलाम कहने वाले कांग्रेसियों से सावधान रहना है” 

नरोत्तम मिश्रा ने मतदाता को कांग्रेस से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि झूठ बोलने वाले, दतिया को अपमानित करने वाले, दतियावालों को गुलाम कहने वाले, हमें बदनाम करने वाले, हमे राक्षस और रावण कहने वाले सिर्फ अपना भला करना चाहते हैं , वो कहते है कि वो मुझे हटाना चाहते हैं लेकिन कभी नहीं कहते कि हम क्या विकास करेंगे?

दतिया विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यहाँ 35 साल कांग्रेस का विधायक रहा लेकिन विकास की बात करो तो मुंह चुप हो जाता है उनके भाषण के इधर उधर की बातें होती है केवल विकास की बात नहीं होती, इसलिए आप सभी को दतिया की खुशहाली, शांति, सुरक्षा और विकास के लिए 17 नवंबर को कमल का बटन दबाना है और भाजप अको विजयी बनाना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews