कोरोना वायरस के चलते कलेक्ट्रेट में होने वाली जनसुनवाई स्थगित

कोरोना वायरस के चलते कलेक्ट्रेट में होने वाली जनसुनवाई स्थगित

दतिया। सत्येन्द्र रावत. कोरोना वायरस एक महामारी का रूप ले चुकी है। कोरोना वायरस से देश में लगभग 117 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 17 विदेशी नागरिक भी शामिल है। इस के चलते मध्य प्रदेश में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय भोपाल ने दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय आपदा कोरोना वायरस को मद्दे नजर रखते हुए श्री पीताम्बरा पीठ प्रबंधन मंडल ने 18 मार्च बुधबार से 5 अप्रैल रविवार तक मंदिर परिसर को बंद रखने का निर्णय लिया। इस दौरान आम दर्शनार्थियों का प्रवेश पूर्णतः प्रबंधित रहेगा। सभी लोगों से निवेदन है कि घरों से ही माई से राष्ट्रीय आपदा निराकरण की प्रार्थना करें। इस दौरान कोई अनुष्ठान या अभिषेक नहीं होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews