सेवढ़ा: जुआ, शराब का आदी युवक सहन नहीं कर पाया कर्ज का बोझ, 12 बार खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

सेवढ़ा

सेवढा, राहुल ठाकुर। सेवढ़ा (sewdha) में मंगलवार की रात करीब 11 बजे वार्ड क्रमांक 7, शंकर शास्त्री बगिया के पास एक युवक ने देर रात्रि कर्ज में दबे होने के चलते खुद को गोली मार ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली (suicide)। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविन्द्र उर्फ लला परिहार उम्र 40 वर्ष पुत्र रंजीत परिहार निवासी ग्राम बुढेरा, हाल निवास शास्त्री की बगिया ने मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे कर्ज में दबे होने के चलते अपने घर मे अंदर से कमरे को बंद करके 12 बार बंदूक (gun shot) से सीने में गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सेवढ़ा

यह भी पढ़ें… Bank Holiday 2021: जल्द निपटा लें अपने जरुरी काम, जून में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक

गोली की आवाज सुनकर पत्नी भागकर आई तो दरबाजा अंदर से बंद था आस पास पड़ोसियों को जगाकर दरवाजा खोला गया तो बंदूक जमीन पर पड़ी हुई थी और रविन्द्र का शव बेड पर पड़ा हुआ था घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 मोके पर पहुंची। डायल 100 चालक संदीप यादव व आरक्षक रागेश्वर भदौरिया मौके पर पहुंचे वहीं सेवढा कार्यवाहक सब इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव मोके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें… वैक्सीनेशन करवाइये और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में छूट पाइये, जानिए डिटेल्स

पुलिस की मौजूदगी में शव को सुबह परिजनों के द्वारा पीएम के लिए सिविल अस्पताल सेवढा लाया गया। फरियादी रानी परिहार पत्नी रविन्द्र परिहार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मेरे पति रविंद्र उर्फ लला परिहार ने करीब एक वर्ष पहले 3 बीघा जमीन गहाने रखकर कर्जदार महेश व पंकज परिहार से चार लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। रानी ने ये भी बताया कि मेरे पति जुआ शराब के आदी हो गये थे, कर्ज के बोझ तले दबने से मेरे पति परेशान रहते थे जिससे उन्होंने यह कदम उठाया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews