वैक्सीनेशन करवाइये और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में छूट पाइये, जानिए डिटेल्स

वैक्सीनेशन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीनेशन (vaccination) जोरों-शोरों से चल रहा है। कोरोना महामारी (corona pandemic) ने पिछले वर्ष से लेकर अब तक ऐसा तांडव मचाया है जिसने हम सबके जीवन में उथल-पुथल मचा दी है। इसे नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय था वैक्सीनेशन और कोरोना गाइडलाइन का पालन। देश में जनवरी से वैक्सीनेशन प्रोग्राम आरम्भ कर दिया गया था। अभी भी वैक्सीनेशन प्रोग्राम (vaccination program) पूरे देश में तेजी के साथ चल रहा है। अब जहां 18+ के लिए टीकाकरण चालू हो चुका है वहीं 2-18 वर्ष के बच्चों के लिए भी वैक्सीन पर ट्रायल जारी है। ज़्यादा मात्रा में वैक्सीनेशन हो जाने से कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें… दिग्विजय सिंह ने निवास पर लगाया काला झंडा, ट्वीट किया -किसान एकता जिंदाबाद

हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि वैक्सीन कोरोना का रामबाण इलाज नहीं है। ये संक्रमण के खतरे को 70-90% तक कम कर देती है। इसलिए वैक्सीन के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करना और स्वास्थ्य का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही कोरोना इलाज या अन्य किसी गंभीर बीमारी हेतु हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी भी बजट के मामले में मददगार साबित होती है।

कई बार बीमारी पूरी तरह से ऐसी होती है जिसका इलाज संभव होता है लेकिन इलाज के खर्चे न उठा पाने के कारण मरीज अपनी जान गंवा देता है। ऐसे में यदि आपको पास हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है तो वो आपको आर्थिक बोझ से मुक्त करने में काफी हद तक कारगर होती है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ऐसी पॉलिसी लाया है जो कोविड के खर्चों के साथ साथ और भी कई फायदे देती है।

यह भी पढ़ें… PMJJBY: मोदी सरकार की इस योजना से मिलेगा 2 लाख का बीमा, जानें कैसे उठा सकते है लाभ

इसे हेल्थ इन्फिनिटी पॉलिसी कहते हैं जो उन लोगों को 5% अतिरिक्त छूट देगी जो कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं। इसके अलावा इस पॉलिसी में आपको हॉस्पिटलाइजेशन कवर, डे केयर ट्रीटमेंट कवर, आयुष ट्रीटमेंट आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews