वोट डालो विधायकी पर, मिलेगा आपको मिनिस्टर: मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा

वोट डालो विधायकी पर, मिलेगा आपको मिनिस्टर:  मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा

दतिया/सत्येन्द्र सिंह रावत| दतिया की ठंडी सड़क स्थित टेऊँराम धर्मशाला में आज प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भाण्डेर विधानसभा उपचुनाव के लिए कुशवाहा समाज की बैठक ली।
बैठक में भाण्डेर विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी जिन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजापा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शामिल हुए श्रीमती रक्षा सिरोनिया के पति संतराम शामिल हुए।

मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि अपनी बिगड़ी बना ना सके दुनिया भर के घड़ी साज है हम । कांग्रेस पार्टी अपने बोझ तले दबी जा रही है। उन्होंने कहा जो नेता कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए वे अब बहुत खुशी महसूस कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने जनता से आग्रह किया है आप उप चुनाव में विधायकी पर पर वोट दोगे आपकी भाजापा आपको मिनिस्टर देगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews