MP में यहां छत पर लगाया पाकिस्तान का झंडा! मकान मालिक पर केस दर्ज

MP में यहां छत पर लगाया पाकिस्तान का झंडा! मकान मालिक पर केस दर्ज

देवास, सोमेश उपाध्याय। मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) के देवास जिले (dewas) में एक घर पर कथित तौर पर पाकिस्तान का झंडा (Pakistan flag) लगाए जाने का मामला सामने आया है। इसके वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद राजस्व और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, देवास में औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के एक मकान की छत पर पाकिस्तान जैसा झंडा लगा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद मामले की जांच करने राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की।

औधोगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी मकान मालिक फ़ारुख खाँ के खिलाफ धारा 153-A(1)(B) के तहत केस दर्ज किया है। लोक शांति में विघ्न डालने या संभावना होने की धारा में कारवाई की है, वहीं छत पर लहरा रहा झंडा भी जब्त किया गया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews