कोविड सेंटर में बदइंतजामी का आलम, मरीजों ने वीडियो जारी कर सुनाया दुखड़ा

कोविड सेंटर में बदइंतजामी का आलम, मरीजों ने वीडियो जारी कर सुनाया दुखड़ा

देवास/अमिताभ शुक्ला

जिले में कोरोना वायरस के आंकड़े दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच देवास के कोविड अस्पताल अमलतास से मरीज़ो के वीडियो सामने आए हैं। अस्पताल में कोरोना का इलाज करवा रहे मरीज का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मरीज कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अस्पताल में उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब है। भोजन के नाम पर केवल पतली पानी वाली दाल ही दी जा रही है। पानी में कीड़े आ रहे हैं और हर ओर गंदगी है।

इन सभी मरीज़ो ने अपने वीडियो में अस्पताल की बदहाली की बात कही है। इनका कहना है कि पिछले 6 दिनों से इनके पलंक की चादर भी नही बदली गए है। न ही दवाइयां दी जा रही है। कोविड मरीजो के अनुसार अस्पताल में भर्ती 90 प्रतिशत मरीज बिना लक्षण वाले हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर प्रशासन के उन दावों की पोल खुलती नजर आ रही है जिसमें वो कोविड सेंटर्स में सारी सुविधाएं मुहैया कराने के दावे करता आ रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews