भाजपा के पूर्व मंत्री का बड़ा बयान- “मंगलवार को सीएम करेंगे एमपी के नए जिले की घोषणा”

भाजपा के पूर्व मंत्री का बड़ा बयान- “मंगलवार को सीएम करेंगे एमपी के नए जिले की घोषणा”

देवास/सोमेश उपाध्याय

देवास के हॉटपिपल्या में उपचुनाव के पहले बागली को जिला बनाने का मुद्दा गरमाया हुआ है और इसे लेकर पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा है कि बागली ने हमे सब कुछ दिया है। और जो देता है उसे माँगने का भी अधिकार है। बागली ने विकास को नहीं ईमानदारी को वोट किया। बागली के कारण जोशी जी को संत कहा जाता था परन्तु आपने मूर्ति के समक्ष अपनी माँग रख कर उन्हें देवता बना दिया। मंत्री दीपक जोशी ने स्व.कैलाश जोशी की समाधि पर बागली क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए ये बात कही।  दीपक जोशी ने कहा कि बागली को जिला बनाने की लड़ाई में मैं पूरी तरह क्षेत्रवासियों के साथ हूं और कल सीएम बागली को जिला बनाने की घोषणा करेंगे, ऐसा विश्वास दिलाता हूं।वही क्षेत्रीय विधायक ने भी बागली को जिला बनाने के हर प्रकार से लड़ने की बात कही है।

इसके पूर्व समिति की रैली नगर के बजरंग चौराहे से होती हुई समाधि स्थल तक पहुँची जहां दीपक जोशी ने अगवानी कर नर्मदा जल व बागली के तीर्थ स्थलों की मिट्टी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अर्पित किया। समिति के मुकेश गुर्जर ने बताया कि यदि सीएम शिवराज बागली को जिला बनाने की घोषणा नही करते है तो ये स्व. कैलाश जी का अपमान है और सीएम का मूर्ति अनावरण केवल ढोंग है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष हाथों में तख्तियां लिए शामिल थे। सभी ने मास्क पहन रखे थे। पूरे समय बागली टीआई शैलजा भदौरिया मुस्तैदी से चौकसी करती रही।

सीएम से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल-पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा की वे आज 11 लोगो के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात सीएम से करवाएँगे।जोशी के अनुसार आज ही कैलाश जी की स्मृति में बागली को नया जिला घोषित करेंगे।

पुकिस ने किया रोकने का प्रयास-रैली के थाने के सामने पहुचने पर बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल ने मुस्तेद होकर रैली रोकने का प्रयास किया।टीआई पंकज द्विवेदी व एसडीओपी एसएल सिसोदिया से नोकझोंक के बाद ।एएसपी सूर्यकांत शर्मा की समझाइश के बाद रैली समाधि स्थल तक पहुँची।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews