BJP नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

दीपक जोशी

देवास, सोमेश उपाध्याय। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर दिनों दिन घातक होती जा रही है। आए दिन आम आदमी से लेकर नेताओं इसकी चपेट में आ रहे है। अब बीजेपी (BJP Leader) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी (Former Minister Deepak Joshi) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी खुद दीपक जोशी ने ट्वीट (Tweet) कर दी है।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करे एप्लाई

इससे पहले शहडोल संभाग की भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह (BJP MP Himadri Singh) और केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (Union Minister Faggan Singh Kulaste) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।पिछले 24 घंटे में देवास में 38 नए केस मिले है। अबतक 3575 लोग संक्रमित हो चुके है और 29 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 220 एक्टिव केस है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews