देवास को सौगात, सीएम डॉ मोहन यादव ने 183 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित कृषि यंत्रों और आधुनिक तकनीकी उपकरणों की प्रदर्शनी को देखा एवं प्रदेश में हो रहे कृषि नवाचारों की सराहना की।
CM Dr. Mohan Yadav Dewas

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज देवास से प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए उनके खातों में भावांतर योजना (सोयाबीन) की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की वहीं देवास के निवासियों के लिए भी 183.25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज देवास पहुंचे उन्होंने वादे के मुताबिक 1.33 लाख सोयाबीन उत्पादक किसानों के खातों में ‘भावान्तर योजना’ के अंतर्गत 233 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। साथ ही 183.25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के भूमिपूजन  किया, कार्यक्रम का शुभारंभ  कन्या पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  को हल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

हर किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिले

सोयाबीन उत्पादक किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा यह राशि किसानों की मेहनत, पसीने और परिश्रम के सम्मान का प्रतीक है। हर किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिले और कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश नित नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे, इसके लिए सरकार संकल्पित है।

सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों बराबर

मुख्यमंत्री ने कहा सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों बराबर हैं , जवान अपनी जान की बाजी लगाकर सीमा की रक्षा कर देश की सेवा करते हैं और किसान सूर्य नारायण भगवान के तेज में तपकर अन्न पैदाकर समाज की सेवा करता है लोगों का पेट भरता है, मैं दोनों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूँ।

लाड़ली बहना को लेकर कांग्रेस पर निशाना 

मुख्यमंत्री ने कहा हमारे लिए आज का दिन और बीते कल का दिन दोनों यादगार और अद्भुत हैं, कल हमने बहनों के खतों में 1250 रुपये की जगह 1500 रुपये ट्रांसफर किये और आज किसानों को भावांतर की राशि दी है। उन्होंने कहा हम बहनों की राशि बढ़ा रहे लेकिन कांग्रेसियों को हजम नहीं हो रहा, वो सवाल खड़े कर रहे हैं करते रहो, अरे तुम रोते रहोगे और हम देते रहेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1136431950″]

[dgv_vimeo_video id=”1136432089″]

[dgv_vimeo_video id=”1136432148″]

[dgv_vimeo_video id=”1136432236″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews