सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देवास में निखिल सरकार के घर किया भोजन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देवास में निखिल सरकार के घर किया भोजन

देवास, सोमेश उपाध्याय। सीएम शिवराज सिंह चौहान(cm shivraj singh chouhan) ने बुधवार को माता की टेकरी पर पूजा अर्चना की। उनका स्वागत के लिए देवास विधायक गायत्री राजे पंवार, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। यहां उन्होने नगर निगम में आत्मनिर्भर देवास के रोडमैप पर चर्चा की। इसके बाद सीएम शिवराज हितग्राही निखिल सरकार के घर पहुंचं और वहां भोजन किया। निखिल सरकार और उनकी पत्नी दीपा सरकार ने सीएम शिवराज सहित सभी मेहमानों की खुलकर आवभगत की।

देवास पहुंचने पर सीएम सबसे पहले माता तुलजा और चामुंडा माता टेकरी पहुंचकर दर्शन किये और पूजा-अर्चना की। इसके बाद अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होने संभागायुक्त और कलेक्टर को नगर पंचायत और गांवों के रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि गांवों में भी शहरों की तरह सुविधाएं पहुंचाना जरूरी है और इसके लिए जरूरी प्लान तैयार करें। इसके बाद मुख्यमंत्री बालगढ़ क्षेत्र में एक हितग्राही निखिल सरकार के घर पहुंचे और वहां भोजन किया।

https://youtu.be/nvEHAecY4jE

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews