Dewas : घर से भागा नाबालिग प्रेमी जोड़ा, लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में पीटा, Video वायरल

Dewas : घर से भागा नाबालिग प्रेमी जोड़ा, लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में पीटा, Video वायरल

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास जिले में भौंरासा टोल नाके के पास एक युवक की सरेआम पिटाई कर दी गई। खास बात ये कि जब भीड़ युवक को पीट रही थी तब दो पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, जिसमें नाबालिग प्रेमी जोड़े का पीछा कर रहे कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में युवक की पिटाई कर दी।

Gwalior News : युवाओं की दबंगई- तलवार से काटा केक, जमकर किये हवाई फायर

ये वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इसमें उत्तर प्रदेश से भागकर आए नाबालिग प्रेमी जोड़े का पीछा करने वाले कुछ लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद भौंरासा पुलिस बीचबचाव करती रही। यह वीडियो देवास जिले के भौंरासा टोल नाके के निकट का है। दरअसल नाबालिग प्रेमी जोड़ा उत्तर प्रदेश से अपने घर से भागकर शादी करने के लिए अहमदाबाद की ओर जा रहा था। तभी उनकी भनक लगते ही कुछ लोगों ने उनका पीछा किया और देवास में युवक को बस में से उतारकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर भौंरासा पुलिस बीचबचाव करते हुए नजर आ रही है। लेकिन फिर भी बेखौफ़ लोग पुलिस की मौजूदगी में युवक के साथ गाली गलौज करते हुए उसे जमकर लात-घूंसे मार रहे है। पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र करीब 16 वर्ष और लड़की की उम्र 12 वर्ष है। खास बात यह है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया है।घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग प्रेमी जोड़े को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं स्थानीय पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है।

https://vimeo.com/595884550

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews