शहादत को सलाम : शहीद TI वास्कले के संघर्ष का अंतिम वीडियो वायरल

शहादत को सलाम : शहीद TI वास्कले के संघर्ष का अंतिम वीडियो वायरल

Dewas News: देवास के नजदीक नेमावर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले (TI Vaskale) की ड्यूटी के दौरान जामनेर नदी में डूबने से मौत हो गई है। अब उनके संघर्ष का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अज्ञात शव को निकालते हुए नजर आ रहे हैं। टीआई वास्कले नदी में फंसी लाश को निकालने स्टॉप डेम में उतरे थे। इस दौरान स्टॉप डेम के नीचे गहरे पानी की भंवर में फसकर उनकी मौत हो गई।

नदी के तेज बहाव के दौरान थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ रेस्क्यू मिशन पर थे। लोगों का कहना है कि यदि इस दौरान उनके पास उचित व्यवस्था होती तो जान बच सकती थी। टीआई वास्कले रस्सी या अन्य सुरक्षा के इंतजाम के के बिना ही नदी में कूद गए। उन्हें तैरना आता था, इसलिए वे बगैर सुरक्षा इंतजाम के ही नदी में शव निकालने के लिए उतर गए। नदी के बहाव के सामने उनके तैरने की कला भी काम न आई और वह भंवर में फंस गए।

[dgv_vimeo_video id=”845804662″]

वीडियो में देखा जा सकता है थाना प्रभारी को तेज भंवर में फँसता देख, वहां मौजूद पुलिसकर्मी और ग्रामीण काफी देर तक चिल्लाते रहें “रस्सी लाओ उन्हें बचाओ, टीआई साहब डूब रहे हैं।” लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, क्योंकि वहां पानी से बचाव के कोई भी इंतजाम नहीं थे। इसके परिणाम स्वरूप टीआई की जान चली गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews