
Dewas Lokayukta Police Action : मध्य प्रदेश के देवास जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल, स्कूल के प्राचार्य तिलकराज सेम पर शिक्षिका को झूठी जांच में फसाने की धमकी देकर हर महीने 6 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। वहीं, इस कार्रवाई से विद्यालय परिसर में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, लोकायुक्त पुलिस की टीम द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आइए जानते हैं विस्तार से…

4 अप्रैल को दर्ज करवाई शिकायत
दरअसल, मामला शा.प्रा. विद्यालय संजय नगर का है। जब शिक्षिका पदमा बाथम ने बीते 4 अप्रैल को लोकायुक्त उज्जैन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि हर महीने उन्हें झूठी जांच में फंसाने की धमकी दे कर पैसे लिए जा रहे हैं। जिसपर टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। इस दौरान रिश्वत की पुष्टि के लिए शिक्षिका व प्राचार्य की बातचीत की रिकॉर्डिंग कराई गई, जिसमें शिक्षिका के निवेदन पर वह 5000 रुपये लेने पर सहमत हो गया। साथ ही वेतन मिलते ही शिक्षिका को रिश्वत लेकर बुलाया।
आगे की कार्रवाई जारी
वहीं, आज यानी 8 अप्रैल को शिक्षिका बाथम प्राचार्य तिलकराज के पास 5 हजार रुपये लेकर पहुंची, तभी प्लान के मुताबिक लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसपर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

