स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देवास ने मारी बाजी, हासिल किया पहला स्थान

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देवास ने मारी बाजी, हासिल किया पहला स्थान

Dewas News: देवास ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है। स्वच्छता सर्वेक्षण की तरह स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी देवास ने प्रथम स्थान हासिल किया है। पहली बार जिले ने इस सर्वेक्षण में भाग लिया था और सफलता अपने नाम दर्ज की।

केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय की ओर से स्वच्छ वायु सर्वेक्षण करवाया गया था। इसमें तीन लाख की आबादी वाले शहरों में देवास ने पहला स्थान हासिल किया है। उड़ीसा के भुवनेश्वर में 3 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में देवास नगर निगम को पुरस्कार दिया जाएगा। इस सर्वेक्षण में 123 शहरों ने भाग लिया था।

केंद्र सरकार द्वारा आयोजित किए गए इस सर्वेक्षण में तीन कैटेगरी में मुकाबला रखा गया था। तीन लाख की आबादी वाले शहर तीसरी कैटेगरी में थे, जिसमे देवास भी शामिल था। नगर निगम द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों के चलते प्रदूषण कम करने में सफलता मिली और शहर को ये मुकाम मिला।

इस वायु सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए देवास नगर निगम ने कुछ दिनों पहले ही तैयारी कर ली थी और वायु सर्वेक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। इन्हीं सब का नतीजा अब सामने आया है और भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में देवास को सम्मानित करने के लिए निगम आयुक्त को बुलाया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews