अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर लटका युवक, मामले की जांच में जुटी पुलिस

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास (Dewas) में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस युवक ने अपने घर पर नहीं बल्कि राजोदा के जंगल में फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त किया है। रोज की तरह वह कल शाम को भी काम पर जाने का कहकर अपने घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा और उसकी मौत की खबर सामने आई।

युवक देर रात तक घर नहीं लौटा था और क्षेत्र के एक किसान ने नाहर दरवाजा पुलिस को इस बात की सूचना दी कि एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलने के बाद तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की शिनाख्त शुभम निवासी धतुरिया थाना टोंकखुर्द के रूप में की गई और सूचना परिजनों को भिजवाई गई।

Must Read- Mahakal Lok की खूबसूरती में दाग लगा रहे लोग, टूटे पत्थर, मूर्तियों को भी हो रहा नुकसान

जानकारी के मुताबिक मृतक इंदौर में एक कंपनी में काम करता था और घर पर खेती-बाड़ी भी संभालता था। हर रोज की तरह हो घर से काम पर जाने का कहकर निकला था, लेकिन वह इंदौर नहीं पहुंचा और देर रात उसका शव फांसी पर लटका होने की सूचना सामने आई। युवक ने जहां फांसी का फंदा लगाया वहीं उसकी बाइक भी खड़ी हुई थी जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया गया था। मृतक अविवाहित था और उसने किस वजह से आत्महत्या की है, इस बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews