अच्छी पहल : बेटी के जन्मदिन पर गाँव की कन्याओं का किया पूजन, दावत के बाद खुशियों से झूमा परिवार

अच्छी पहल : बेटी के जन्मदिन पर गाँव की कन्याओं का किया पूजन, दावत के बाद खुशियों से झूमा परिवार

Dewas News : कहते है बेटे भाग्य से तो बेटियां सौभाग्य से जन्म लेती है। समाज मे बेटियो के प्रति सोंच बदलने में बागली के सिसोदिया परिवार ने प्रदेश भर में मिशाल कायम की है। जटाशंकर सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य व सेवानिवृत्त शिक्षक बंशीधर सिसोदिया ने अपनी नन्ही पौत्री आंतिशा के जन्म की खुशी में न केवल जश्न मनाया बल्कि प्रति वर्ष बेटी के जन्मदिन पर भव्य आयोजन रखते है।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्या पूजन

मंगलवार रात्रि नन्ही आंतिशा के जन्मदिन पर नवीन पहल करते हुए पिता अंतिम व माता निशा सिसौदिया ने नगर की नन्ही बेटियो को आमन्त्रित कर सुसज्जित मंच पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्या पूजन व वर्धापन कार्यक्रम का आयोजन किया।इसके पहले प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा शासकीय कार्यक्रमों की शुरुआत कन्या पूजन के साथ आरम्भ करने की पहल शुरू की थी, परन्तु सीएम की यह पहल अब समाज मे सकारात्मक वातावरण बना रही है।

समाज से बेटे-बेटी में भेद न करने की अपील की

अंशिका के पिता अंतिम सिसोदिया ने बताया कि बेटे और बेटी दोनों ही अनमोल होते है, ईश्वर की कृतियो पर भेद नही होना चाहिए। यह बेटी हमारे लिए ईश्वर अनमोल उपहार है।इसी ख़ुशी में हमने यह पहल शुरू की। उन्होंने समाज से बेटे-बेटी में भेद न करने की अपील की है।सिसोदिया के बड़े पुत्र आशीष सिसोदिया के यहां भी बेटी है। व अंतिम के यहां पहले से 1 बेटी थी। परिवार में पहले भी बेटियो के जन्म पर इस प्रकार के आयोजन होते आए है।

वेदाचार्य प.कनिष्क द्विवेदी ने बताया कि वेदों में कन्याओं को देवी स्वरूप ही बताय गया है। द्विवेदी ने सिसोदिया परिवार की पहल से सीख लेने की बात कही।कन्या पूजन व वर्धापन कार्यक्रम में बागली नगर के गणमान्यजनों व अनेक नन्ही कन्याओ ने भाग लिया।
देवास/बागली से सोमेश उपाध्याय की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews