भाई ने किया नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म,पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

भाई ने किया नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म,पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

देवास/सोमेश उपाध्याय

बागली क्षेत्र ग्राम पंचायत बरझाई में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां कलयुगी भाई ने अपनी ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते की मर्यादा को तार तार कर दिया। बागली थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी कमल पिता गणपत मानसिंहपूरा (उदयनगर) अपनी ममेरी बहन को जाति प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर घर से पुंजापुरा लाया था। वहां बागली के पास बरझाई में झरना दिखाने के बहाने वो 16 वर्षीय नाबालिक बहन को जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म  किया।

एसआई गेहलोत ने बताया कि फरियादी ने अपने परिजनों के साथ खुद बागली थाने आकर घटना की जानकारी दी है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ 376(2एफ़).506 एव.3/4पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews