बागली जैल से फ़रार कैदियों में से एक गिरफ्तार, जंगलों से पकड़ाया

बागली जैल से फ़रार कैदियों में से एक गिरफ्तार, जंगलों से पकड़ाया

देवास/बागली, सोमेश उपाध्याय| बागली जैल से फ़रार दो कैदियों में से एक कैदी पकड़ाया गया है| विगत 12 सितंबर को दो बंदी कंबल की सहायता से फरार हो गए थे | जिनकी तलाश में उदयनगर एवं बागली पुलिस के साथ जेल प्रबंधन द्वारा की जा रही थी|

इसमें धारा 376 मामले में बंदी छोटू लाल उर्फ़ छोटिया को केवटिया पानी के जंगल से स्वयं जेलर रोहितदास पिकले ने अपने तीन प्रहरी की मदद से पकड़ा| एक बंदी और अभी गिरफ्त से दूर है| वह आबकारी की धारा 34/2 में विचाराधीन है|

जेलर रोहिदास पिकले ने बताया कि लगातार लोकेशन बदलने के कारण परेशानी आ रही थी जंगलों में रहने के चलते बारिश के मौसम में ढूंढना परेशानी भरा था, लेकिन शनिवार को तथ्य पूर्वक जानकारी मिलने पर इसे रविवार को धरदबोचा, अन्य दूसरा भी कुछ दिन पूर्व तक इसके साथ ही था उसकी भी तलाश जारी है, वह भी शीघ्र ही सलाखों के पीछे होगा!पिकले ने बताया कि उक्त कार्यवाही जेल महानिरक्षक संजय चौधरी,डीआईजी पटेल,केंद्रिय अधीक्षक अलका सोन,जिला जेल अधीक्षक रमेश आर्य के मार्गदर्शन व पुष्पेंद्र दांगी,राहुल गिरिवाल,विक्रम पारस व बागली-उदयनगर थाने के सहयोग से पकड़ाया गया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews