Corona Vaccination : देवास जिले में अब तक 5 हजार 70 व्‍यक्तियों को लगाई गई कोरोना वैक्‍सीन

Corona Vaccination : देवास जिले में अब तक 5 हजार 70 व्‍यक्तियों को लगाई गई कोरोना वैक्‍सीन

देवास, सोमेश उपाध्याय| जिले में कोरोना वायरस वैक्‍सीनेशन (Corona Vaccination) का कार्य किया जा रहा है। 29 जनवरी त‍क जिले में 5 हजार 070 व्‍यक्तियों को वैक्‍सीन (Vaccine) लगाई गई है। सीएमएचओ ने बताया कि वैक्‍सीनेशन के बाद भी कोविड-19 (Covid 19) अनुकूल व्‍यवहार परिवर्तन अवश्‍य अपनाये और सुरक्षित रहे। सभी मास्‍क पहने, धोते रहे हाथ तथा दो गज की दूरी रखे।

वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम के तहत दो बार वैक्‍सीन दी जाएगी। पहले व्यक्ति का कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा। जिसमे उसकी सारी जानकारी आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ द्वारा ली जाएगी। वैक्सीन लगने के एक दिन पहले उस व्यक्ति के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा जानकारी भेजी जाएगी, कि उसे किस स्थान पर कितने समय पर जाना है।

आधार या अन्य कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन लगने के बाद एक एसएमएस और एक लिंक आएगा, एसएमएस में वैक्सीन लग जाने की जानकारी होगी और लिंक से सर्टिफिकेट मिल जाएगा। वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम में 23 विभाग शामिल है, जिनको अलग-अलग दायित्‍व सौंपे गये है। वैक्‍सीनेशन के लिए जिला एवं ब्‍लाक टास्‍क फोर्स टीमे बनाई गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews