देवास में शराब पकड़ने गई आबकारी टीम से झूमाझटकी, महिला अधिकारी की वर्दी फाड़ी

जिले के बड़ी चूरलाई गांव में अवैध शराब की बिक्री रोकने गई आबकारी विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई के दौरान एक महिला अधिकारी के साथ झूमाझटकी हुई जिसमें उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। आबकारी विभाग ने पुलिस को सूचित कर स्थिति को नियंत्रित किया।
Excise Team Faces Assault During Raid

Excise team faces assault during raid : देवास जिले के बड़ी चूरलाई गांव में अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग की टीम के साथ झूमाझटकी का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब टीम, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायत के आधार पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई करने पहुंची थी।

मामला ग्राम बड़ी चूरलाई का है। जब आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई करने पहुंची तो एक महिला अधिकारी के साथ वहां मौजूद महिला ने धक्का मुक्की की और उनकी यूनिफॉर्म भी फाड़ दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सारा वाकया स्पष्ट नज़र आ रहा है।

आबकारी विभाग की टीम के साथ झूमाझटकी

आबकारी विभाग की टीम को ग्राम बड़ी चूरलाई में अवैध शराब की शिकायत मिली थी जिसके बाद वो कार्रवाई करने गाँव पहुंची थी। यहां एक घर में अवैध शराब बेची जा रही थी। जब टीम ने यहां दबिश दी तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ झूमाझटकी की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला आबकारी अधिकारी के साथ धक्का मुक्की हो रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला अधिकारी की वर्दी भी फट गई।

आबकारी अधिकारी निधि शर्मा, जो सोनकच्छ में पदस्थ हैं, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के आधार पर उनकी टीम बड़ी चूरलाई गांव में कार्रवाई के लिए गई थी। इसी दौरान यह अप्रिय घटना घटी। उनका कहना है कि अगर पुलिस के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार किया जाएगा तो वो किस तरह अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई कर पाएंगे। इस घटना के बाद आबकारी विभाग ने तुरंत स्थानीय बरोठा थाने को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

[dgv_vimeo_video id=”1027562035″]

[dgv_vimeo_video id=”1027562224″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews