देवास में अज्ञात वाहन ने मारी युवक को टक्कर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास (Dewas) में रोड एक्सीडेंट (Road Accident) में एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। यह घटना भौंरासा से जामगोद की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुई है। एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिस की वजह से युवक ने दम तोड़ दिया। युवक भौंरासा से किराने का सामान लेकर वापस अपने घर लौट रहा था उसी समय यह घटना हो गई।

युवक अपने गांव जामगोद के पास पहुंच ही गया था तभी भौंरासा फाटे पर तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक को इंदौर रेफर कर दिया गया था।

Must Read- Ujjain: होलसेल व्यापारी के साथ हुई धोखाधड़ी, 1 करोड़ से ज्यादा के आभूषण लेकर फरार हुआ युवक

युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए से इंदौर के लिए रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन फिर से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस पूरी घटना को देखते हुए पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक जामगोद में एक कंपनी में ही काम करता था। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए यह पता लगाना शुरू कर दिया है कि युवक को किस वाहन ने टक्कर मारी थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews