VIDEO: कंगना राणावत के लिए क्या बोल गए मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जी!

सज्जन सिंह वर्मा

देवास, शकील खान। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा (Former Minister Sajjan Singh Verma) ने फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत (Actress Kangana Ranaut) को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उनका कहना है कि कंगना राणावत को मोदी जी के चरण चाट लेने चाहिए लेकिन इतिहास को कलंकित नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का मौसम बदला, इन जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का भी अलर्ट

महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को लेकर दिए गए बयान पर देश भर में आलोचना की शिकार हो रही कंगना  को इस बार कांग्रेस के नेता निशाना बनाया है।  पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि एक अदना सी महिला की महात्मा गांधी के सामने औकात ही क्या है। कंगना राणावत एक महान आंदोलनकारी को अपने शब्दों से अपमानित कर रही है। उसे शर्म आनी चाहिए। कंगना को इतिहास की A,B,C,D भी नहीं पता। उसे तो मोदी जी के चरण चाट लेने चाहिए लेकिन इतिहास को कलंकित नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं, सज्जन और मैं यह भी बोले कि महात्मा गांधी के सामने कंगना राणावत की औकात ही क्या है।

क्या था कंगना का गांधी के बारे मे बयान

कंगना ने लिखा था कि सुभाषचंद्र बोस और भगत सिंह को महात्‍मा गांधी से समर्थन नहीं मिला। यहीं नहीं, कंगना ने बापू के ‘अहिंसा के मंत्र’ का भी मजाक बनाते हुए कहा कि एक और गाल आगे करने से आपको ‘भीख’ मिलती है आजादी नहीं। ‘भीख’ वाले अपने कमेंट के जरिये कंगना ने अपने पिछले सप्‍ताह के बयान की याद दिलाई जब उन्‍होंने एक टीवी इंटरव्‍यू में कहा था कि भारत को 2014 में वास्‍तविक आजादी मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narenra Modi) सत्ता में आए और 1947 में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दशकों के लंबे संघर्ष के बाद जो आजादी मिला वह “भीख” थी।

[dgv_vimeo_video id=”647641322″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews