सरे बाजार युवक ने युवती को गोली मारी, हालत गंभीर

सरे बाजार युवक ने युवती को गोली मारी, हालत गंभीर

देवास, सोमेश उपाध्याय। बुधवार रात सनसनीखेज घटना में एक युवक ने युवती को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती का इलाज किया जा रहा है। युवती के पिता का कहना है कि आरोपी युवक कई दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था।

घटना एम एमजी रोड की है जहां साड़ी की दुकान में काम करने वाली वर्षा झलपड़िया नाम की युवती रात करीब पौने नौ बजे अपने घर लौट रही थी। तभी भूपेश शिवहरे नाम का युवक उसके पास आया और उससे किसी बात पर झगड़ने लगा। इसके बाद आरोपी ने युवती पर कट्टे से फायर कर दिया। इस हमले में वर्षा को पेट में दायी तरफ गोली लगी है और वो गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना कोतवाली थाने के कुछ ही दूरी पर हुई। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मुरैना का रहने वाला है और फिलहाल देवास में रह रहा है, उसकी एमजी रोड पर एक दुकान है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews