होली खेलने के लिए टैंकर में पानी भरने के दौरान हादसा, करंट लगने से मेडिकल कालेज के छात्र की मौत

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Dhar News : धार के ग्राम बखतपुरा में होली का पर्व एक परिवार के लिए जिंदगीभर का दर्द बन गया, दरअसल इंदौर मेडिकल कालेज का छात्र अपने घर धार के ग्राम बखतपुरा में होली पर्व की छुट्टी में आया था, यहाँ सोमवार की सुबह होली खेलने के इंतजाम करते समय उसे करंट लगा और उसकी मौत हो गई, बताया जा रहा है की 20 साल का मेडिकल छात्र कुलदीप पाटीदार होली खेलने के लिए टैंकर में पानी भर रहा था की तभी अचानक उसे मोटर से जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिर गया, कुलदीप के नीचे गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया, परिजन उसे लेकर फौरन अस्पताल पहुंचे, लेकिन डाक्टर्स न उसे मृत घोषित कर दिया। कुलदीप होली खेलने के लिए पानी के टैंकर में से बिजली की मोटर लगाकर पानी चढ़ा रहा था।

नहीं मनाई होली

कुलदीप की मौत की खबर से इलाके में शोक छा गया, होली के लिए सब जोरशोर से तैयारी कर रहे थे लेकिन कुलदीप की मौत की खबर सामने आते ही गांव में किसी ने भी होली नहीं मनाई। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजनों के सुपुर्द किया। घटना के दौरान दो-तीन अन्य युवकों को भी झटका लगा था।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews