अमित शाह बोले- तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा, कांग्रेस पार्टी में भी तीन परिवार है, सावधान रहना है

MP Election 2023 Amit Shah In MP

MP Election 2023 : गृह मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश के बदनावर में आमसभा को संबोधित किया, उन्होंने यहाँ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, उन्होंने परिवारवाद की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में तीन परिवार है- एक कमलनाथ का, वो नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं,  दूसरा दिग्विजय सिंह का वो भी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और तीसरा सोनिया गांधी का  वो राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।

बदनावर विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव के समर्थन में वोट अपील करने आये ग्रह मंत्री अमित शाह ने मंच से सबसे पहले उपस्थित जन समूह को दीपावली की शुभकामनायें दी और कहा कि आशा करता हूँ कि दीपावली के बाद देशभर में परिवारवाद और भ्रष्टाचार के बीज बोने वाली कांग्रेस का मप्र में सफाया हो जायेगा।

आपको अपने वोट से तय करना है एमपी और देश का भविष्य 

उन्होंने कहा कि 17 तारीख को वोटिंग है, कमल को वोट देना है ना, आप ये नहीं सोचना कि आप राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को विधायक बनाने के लिए वोट दे रहे हैं आपका एक वोट आने वाले पांच साल के लिए मप्र और भारत का भविष्य तय करने वाला वोट है, अगले पांच साल एमपी और 2029 तक देश की कमान राहुल बाबा की कांग्रेस के हाथ में रहेगी या देश का विकास करने वाले  मोदी जी के हाथ में रहेगी ये आपको तय करना है।

दिग्विजय सिंह के शासनकाल को लेकर कसा तंज 

उन्होंने मप्र के दिग्विजय शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि मिस्टर बंटाधार के समय मप्र का क्या हाल था, सब जानते है   हम जब अहमदाबाद से महाकाल आते थे तो रस्ते में नींद लेकर आते थे लेकिन जैसे ही चांपा आता था गाड़ी गड्डे में गिर जाती  थी तो नींद खुल जाती थी और फिर महाकाल तक आते आते मालूम ही नहीं पड़ता था गड्डे में सड़क या सडक में गड्डे।

भाजपा ने बीमारू राज्य को बेमिसाल राज्य बनाया 

अमित शाह ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, पूरा देश जानता है क्या हालात थे 2003 के पहले, फिर दिग्विजय कमलनाथ की जोड़ी ने यहाँ हर वर्ग सबको तरसाया, 18  साल में भाजपा ने बदलाव किया है विकास किया है, मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

इस बार मनानी है तीन दीपावली : अमित शाह 

उन्होंने दीपावली की बात करते हुए कहा कि दीवाली पर दीप जलाएंगे ना, इस साल मध्य प्रदेश में एक नहीं बल्कि 3 दिवाली मनेगी। पहली दिवाली 12 नवंबर को त्योहार पर, दूसरी दीवाली मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर  3 दिसंबर को और तीसरी दिवाली जब 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी तब मनानी है।

तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा कहावत बोलकर साधा निशाना 

अमित शाह ने तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा कहावत सुनाते हुए कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में भी तीन परिवार है, एक कमलनाथ का वो नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, दूसरा दिग्विजय सिंह का वो भी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और तीसरा सोनिया गांधी का परिवार वो राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।

कांग्रेस के नेता राजनीति में अपने बेटों को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनाने के लिए हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी राजनीति में गरीब का कल्याण करके भारत को दुनिया में समृद्ध बनाने के लिए है। आज भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है।

अमित शाह ने कहा कि जहां तक गरीब कल्याण का सवाल है तो 93 लाख किसानों को 21 हजार करोड़ रुपया प्रति साल 6 हजार रुपये देने का काम किया है। अब जब फिर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो हम प्रति साल हर किसान को 12 हजार रुपये देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि एक विकसित मध्य प्रदेश के लिए 17 नवंबर को आपको इतनी जोर से कमल का बटन दबाना है कि बटन यहाँ दबे और करंट इटली में लगे जिससे मप्र में भाजपा की सरकार बने फिर देश में मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार बने।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews