धारा 144 उल्लंघन के आरोप में भाजपा नेताओं समेत अन्य पर मामला दर्ज

धारा 144 उल्लंघन के आरोप में भाजपा नेताओं समेत अन्य पर मामला दर्ज

धार। राजेश डाबी ।

गत गुरुवार को शहर में हजारो महिला, पुरुष और युवाओ के साथ नगर के डॉक्टर ,वकील ,सामाजिक संस्थाओं ने CAA के समर्थन में रैली निकली थी ,एवम सभा की थी ,जिसे लेकर प्रशासन द्वारा जिले में धारा 144 लागू होने के उपरांत रैली निकालने की अनुमति नहीं होने के बाद भी रैली निकालने को लेकर आज प्रकरण दर्ज किया है ।

गुरुवार 16 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय रक्षा मंच के तत्वाधान में उदय रंजन क्लब मैदान धार पर आमसभा आयोजित की गई थी। जिसमें राष्ट्रीय रक्षा मंच के संयोजको के आव्हान पर संपुर्ण धार जिले से CAA के समर्थन में लोग एकत्रित हुए। उदय रंजन क्लब ग्राउंड में आमसभा के पश्चात राष्ट्रीय रक्षा मंच के पदाधिकारियो के द्वारा एक रैली निकाली गई ,जिसमे जिले भर के सेकड़ो लोग शामिल हुए थे । शहर में वर्तमान में जिला दंडाधिकारी धार द्वारा आदेश क्रं. 13768/ SW / 2019 दिनांक 19.12.2019 द्वारा धारा 144 द.प्र.सं. के तहत रेली पर प्रतिबंध लगाया गया है। उपरोक्त नेतृत्वकर्ताओ के द्वारा बिना अनुमति के रेली निकालकर धारा 144 द.प्र.सं. का उल्लंघन कर धारा 188 भादवि का अपराध घटित किये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ,जिसके अंतर्गत रैली के आयोजकों पर धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा, सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ राज बर्फा, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार व अन्य पदाधिकारीयो सहित प्रकरण दर्ज किया गया है। महेंद्र पाटीदार, संजय अग्रवाल, उमेश गुप्ता, महेश अग्रवाल, विजय सिंह राठौर, दीपक गौड़, सोनिया राठौर, बादल मालवीय, कुलदीप आर्य, शैलू ठाकुर, सनी उर्फ विशाल राठौड़, विपिन राठौर, विजय बारिया, देवकरण जाट, लकी उर्फ तरुण सिसोदिया, सोनू गायकवाड, सनी रिन, हरीराम पटेल, विजय गवली, राधेश्याम यादव, गोलू बोस, देवेंद्र रावल, नितेश अग्रवाल, मनोज जैन, जयराज देवड़ा, दीपक बिडकर, गोपाल शर्मा, हेमंत दौराया, अजय उर्फ नाना फकीरा, विश्वास पांडे, राजीव यादव, अशोक जैन, अनिल जैन बाबा, संजय मकवाना, राजेश कलसाड़ियां आदि पर नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews