विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, गृहमंत्री ने की पुष्टि

विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, गृहमंत्री ने की पुष्टि

Umang Singhar News : कांग्रेस नेता और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। इस मामले में धार पुलिस ने विधायक के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नौगांव पुलिस महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन में लग गई है।

क्या है मामला

38 वर्षीय जिस महिला ने कांग्रेस विधायक पर दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं उसका कहना है कि विधायक ने उसे साथ पिछले 1 साल से न केवल मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है बल्कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और दुष्कर्म भी किया है। महिला ने सिंघार पर अप्राकृतिक कृत्य करने का भी आरोप लगाया है।

कौन है यह महिला

जिस महिला ने सिंघार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है उसने आवेदन में खुद को विधायक की पांचवी पत्नी बताया है। नौगांव पुलिस ने कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377, 498 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

गृहमंत्री ने की मामले के पुष्टि

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले की पुष्टि की है उन्होंने बताया है कि इस महिला द्वारा कांग्रेस के पूर्व मंत्री, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, गुजरात चुनाव प्रभारी और वर्तमान विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला और मानसिक प्रताड़ना का मामला नौगांव थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने 498A,323, 376 (2N), 377 , 294, 506 सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”773177090″]

[dgv_vimeo_video id=”773188059″]

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews