
Dhar News : मध्य प्रदेश के धार विधायक नीना वर्मा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जब उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। जिसकी गौरव प्रजापति द्वारा शिकायत शहर कोतवाली में की गई है। जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही साइबर सेल की पूरी टीम माले की जांच में जुट गई है।
[dgv_vimeo_video id=”858176030″]
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विधायक नीना वर्मा के फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड दो बार बदला गया। मामले को लेकर थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि साइबर सेल को इसकी सूचना दी गई है। साथ ही फेसबुक कंपनी समेत संबंधित विभाग को मेल के द्वारा जानकारी भेजी गई है। आगे उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह साइबर से संबंधित मैटर है, जैसे ही फेसबुक की तरफ से मेल के द्वारा हमें कोई भी जानकारी मिलती है हम तुरंत उसपर कार्रवाई करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”858175158″]
फेक प्रोफाइल बनाकर लोगों को करते हैं गुमराह
सोशल मीडिया आजकल लोगों की जीवनशैली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही इसके दुष्प्रभाव भी नजर आते हैं। लोग सोशल मीडिया पर दूसरों के साथ जानकारी या तस्वीरें साझा करते हैं, जिसका कई बार गलत प्रयोग कर लिया जाता है। जिससे लोगों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी आम बात हो गई है, जैसे कि फेक प्रोफाइल बनाकर लोगों को गुमराह करना, आदि। कुछ लोग ऑनलाइन जानकारी का दुरुपयोग कर फिशिंग, फ्रॉड और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

