
Dhar News : मध्य प्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले धार जिले के कुक्षी क्षेत्र से अवैध हथियार परिवहन करने वाले एक बदमाश को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से काले बैग में 5 लाख रुपए कीमत के हथियार जब्त किये है।
यह है मामला
दरअसल कुक्षी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार लेकर जा रहा है। पुलिस ने दो टीमें बनाकर कुक्षी के पुराना अम्बेडकर चौराहे से आरोपी युवक सुदीप अहिरवार को धरदबोचा। पुलिस ने इसके पास से 30 अवैध शस्त्र बरामद किए है जिनमें 25 देषी कट्टे, 3 पिस्टल और दो रिवाल्वर सहित 30 जिंदा कारतूस शामिल है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 15 हजार रूपए बताई जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”854404106″]
एसपी मनोज कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर इस पूरी वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”854407104″]
