Dhar News : पुलिस ने गैस माफिया पर की बड़ी कार्रवाई, तीन एलपीजी टेंकर जब्त

Dhar News : पुलिस ने गैस माफिया पर की बड़ी कार्रवाई, तीन एलपीजी टेंकर जब्त

Dhar Crime News : धार जिले के ग्राम धुलेट के पास से क्राइम ब्रांच और राजगढ थाना पुलिस ने गैस माफिया पर बडी कार्रवाई करते हुए तीन एलपीजी टेंकर सहित बडी संख्या मे गैस सिलेण्डर बरामद किये है। जिनकी कीमत डेढ करोड से अधिक बताई जा रही है।

यह है पूरा मामला

दरअसल राजगढ थाना पुलिस को कई दिनो से ग्राम धुलेट मे हाई वे किनारे अवैध तरीके से गैस रिफलिंग होने की शिकायते मिल रही थी, इसी आधार पर राजगढ थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए 8 लोगो को अवैध गैस रिफिलिंग करते पकडा है, पुलिस ने डेढ करोड के तीन गैस टेंकर और कई सिलेण्डर भी बरामद किये है। अवैध गैस माफिया प्रमुख चंदरसिंह डाँगी सहित आठ आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनके खिलाफ विभिन्न धाराओ मे प्रकरण दर्ज कर अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

माफियाओ मे मचा हडकंप

धार एस पी आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियो के खिलाफ लगातार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। वही पुलिस और क्राइम ब्रांच की इस बडी कार्रवाई से अवैध गैस माफियाओ मे हडकंप मचा हुआ है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”790412279″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews