Dhar News : अनियंत्रित ट्रक पलटा, 1 की मौत, 9 घायल

vidisha road accident

Dhar Accident News : मध्यप्रदेश के धार जिल से एक बड़ी खबर आ रही है यहाँ धर्मपुरी क्षेत्र में पगारा फाटक के पास अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि इस ट्रक में 14 मजदूर बैठे सवार थे। जिसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। और 9 को प्राथमिक उपचार दिया गया है और 4 को इंदौर रेफर कर दिया।

बता दें कि मजदूर से भरा आयसर ट्रक कुक्षी के गांव सुसारी से तरबूज भरकर करीब पौन घंटे पहले ही धामनोद की ओर निकला था। इसी बीच अनियंत्रित होकर नवजीवन हॉस्पीटल के पास जाकर पलट गया। यह हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ है। हाल ही स्थानीय लोगों ने डायल-100 व एंबुलेंस को सूचना दी तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां 9 को प्राथमिक उपचार दिया गया है और 4 को इंदौर रेफर कर दिया। और इस पूरे मामले मे धर्मपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर तेज गति से वाहन चलाने को ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में बताया गया कि लक्षमण उम्र 25 साल की मौके पर ही मौत हो गई है। और घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews