धार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 32 घंटे बाद मिली अपहरण कॉलेज छात्रा, 3 आरोपी गिरफ्तार

dhar news

Dhar News : धार में बुधवार को शासकीय पीजी कॉलेज के बाहर से छात्रा का अपहरण होने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है और अपहृत छात्रा को सकुशल बरामद किया। साथ ही अपहरण में प्रयुक्त ईको गाडी भी पुलिस ने जब्त की। दरअसल लडकी के पुराने प्रेमी भारत ने इस वारदात को अंजाम दिया क्योंकि वह चाहता था कि इस लडकी से वह शादी कर ले। इसी बात को लेकर उसने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। हालांकि अभी वह फरार है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि जिले के पीजी कॉलेज की छात्रा का कॉलेज कैंपस से परीक्षा देने के बाद अपहरण हुआ था इस घटना को काफी गंभीरता से लेकर धार पुलिस ने अगले 30 घंटे में अपहृत छात्रा को सकुशल बरामद किया है। पूरी घटना बहुत ही सेंसिटिव थी हमने जिले में 10 टीम में बनाई थी। 10 टीम बनाकर हमने जैसे ही सूचना प्राप्त हुई। डेहरी के जंगलों में हम लोगों ने छानबीन शुरू कर दी पुलिस टीम ने दिनरात करके छात्रा को सकुशल बरामद किया है, सकुशल छात्रा का एमएलसी भी कराया है, छात्रा के साथ कोई गलत काम नहीं हुआ है और पूरी टीम जो धार की 10 टीम बनाई गई थी उनके प्रयास से यह अपहृत छात्रा बरामद हुई है इसमें तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, वाहन में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया है, घटना के दो आरोपी अभी फरार है जिनकी गिरफ्तारी बहुत जल्द कर ली जाएगी।

पकड़े गए आरोपी भारत का छात्रा से पुराना प्रेम संबंध रहा है, प्रेम संबंध होने के कारण लड़की से बात करने का प्रयास कर रहा था, लड़की बातचीत नहीं कर रही थी इस कारण सुनिश्चित ढंग से उसने टीम बनाकर एक षड्यंत्र पूर्वक उसने लड़की का अपहरण किया था। पुलिस ने बताया कि यह मामला प्रेम संबंध होना अभी तक ज्ञात हुआ है।

धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”904447786″]

[dgv_vimeo_video id=”904447598″]

[dgv_vimeo_video id=”904447924″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews