जनसुनवाई के दौरान युवक ने खाया जहर, अपनी जमीन पर कब्जे से था परेशान

जनसुनवाई के दौरान युवक ने खाया जहर, अपनी जमीन पर कब्जे से था परेशान

धार, मोहम्मद अल्ताफ। धार में जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, धार जिले के सिवडी ग्राम पंचायत के रहने वाले छोटेलाल का आरोप है कि उसके घर के सामने  उसकी पैतृक जमीन है। उस जमीन पर सिवडी गांव के सरपंच उसका पति और सचिव ने जमीन के पट्टे बता कर पीड़ित के घर के सामने ही रेत का ढेर लगा दिया। इसकी शिकायत नजदीक थाने से लेकर  जिले तक कई बार पीड़ित ने की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई, इसी से नाराज पीड़ित ने जनसुनवाई के दौरान कुछ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

GOOD NEWS: घरेलू उड़ानें पूरी क्षमता के साथ हवाई सफर पर निकलेगी, 18 अक्टूबर से बुक होगी पूरी सीटें

कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने तत्काल अधिकारी को निर्देश दिए और पीड़ित को हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज मिलने के बाद पीड़ित की हालत ठीक बताई जा रही है, धार कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन ने मामले की गंभीरता को लेकर अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए और जो भी दोषी है उससे खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के भी आदेश दिए है।

[dgv_vimeo_video id=”630039273″]

DHAAR

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews